लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगमः यूपी सरकार ने दिया झटका, साधारण बसों के किराये में 25 पैसे की वृद्धि, जानें नए रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 11:52 IST

Uttar Pradesh State Road Transport Corporation: वेंकटेश्‍वर लू द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम की साधारण मंजिली बसों के किराये की अधिकतम दरें एक रुपये 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित की गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।प्रति किलोमीटर प्रति यात्री साधारण बसों के किराये में 25 पैसे की वृद्धि की गयी है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपये 30 पैसे का भुगतान करना होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

 

वेंकटेश्‍वर लू द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क परिवहन निगम की साधारण मंजिली बसों के किराये की अधिकतम दरें एक रुपये 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित की गयी हैं। यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक निगम की साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर प्रति यात्री एक रुपये पांच पैसे था। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति यात्री साधारण बसों के किराये में 25 पैसे की वृद्धि की गयी है।

आगरा में मेट्रो सेवा वर्ष 2024 की शुरुआत में चालू हो जाएगी: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2024 की शुरुआत तक आगरा में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। वह उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन (यूपीएमआरसी) द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना की सुरंग के लिये भूमिगत कार्य का उद्घाटन कर रहे थे।

संवाददाताओं से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा, ‘छह किलोमीटर का प्राथमिकता वाला गलियारा निर्धारित लक्ष्य से छह महीने पहले पूरा हो जाएगा और वर्ष 2024 की शुरुआत तक आगरा के लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी।’ एक बयान के मुताबिक प्राथमिकता वाला गलियारा छह किलोमीटर लंबा है, जो पूर्वी ताज गेट को जामा मस्जिद से जोड़ता है।

इस गलियारे में तीन एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसाई मेट्रो स्टेशन और फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन होगा। इसके अलावा इस गलियारे में जो तीन भूमिगत स्टेशन होंगे वे हैं-ताज महल, आगरा किला और जामा मस्जिद। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आगरा मेट्रो न केवल सार्वजनिक परिवहन में मदद करेगी, बल्कि पर्यटकों के लिए भी मददगार होगी।

इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में मेट्रो रेल सेवाएं चालू हैं।’’ मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित जी-20 समिट के मार्ग का भी निरीक्षण किया। जी-20 की बैठक आगरा में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित की जानी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जी-20 की बैठक की मेजबानी करने के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयार है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित