लाइव न्यूज़ :

उदयोग घरानों को जो जमीनें दी गई हैं वे उनका इस्तेमाल करें : सोरेन

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:08 IST

Open in App

रांची, छह दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्योग घरानों से कहा है कि वे इकाइयों की स्थापना के लिए जमीन के इस्तेमाल की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जमीनों को खाली नहीं छोड़ा जाए, क्योंकि विकास की उम्मीदें और आकांक्षाएं इन्हीं पर टिकी हैं।

सोरेन ने सोमवार को बोकारो के बालीडीह में डालमिया भारत के सीमेंट संयंत्र की दूसरी इकाई की आधाशिला रखते हुए कहा कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए निवेश आकर्षित करना और रोजगार पैदा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। डालमिया भारत की इस इकाई पर 567 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यदि सरकार औद्योगिक घरानों को जमीन देती है, तो उन्हें इसका उपयोग उद्योग स्थापित करने के लिए करना चाहिए। इसे खाली न छोड़ें या इसके अतिक्रमण की अनुमति नहीं दें। गरीब किसानों, जरूरतमंदों और अन्य लोगों ने अपनी जमीनें दी हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि उद्योग लगने के बाद उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे सशक्त हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में अधिकतम पूंजी निवेश लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब