लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ शिक्षा व्यापार बढ़ाने के लिए अमेरिका को दूर करनी होंगी वीजा बाधाएं: यूएसआईएसपीएफ

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 अप्रैल अमेरिका के एक शीर्ष व्यापार पैरोकारी समूह ने कहा है कि यदि वाशिंगटन छात्रों की मुक्त आवाजाही के लिए वीजा और प्रवेश प्रतिबंध जैसी बाधाओं को खत्म कर दे, तो दोनों देशों के बीच शिक्षा सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में भारी तेजी आ सकती है।

अमेरिका भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा आदान-प्रदान पर 2020 मुक्त द्वार रिपोर्ट’ के मुताबिक 2019-20 के शैक्षणिक वर्ष के दौरान भारत, अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत था।

इस दौरान भारतीय छात्रों की संख्या में चार प्रतिशत की गिरावट हुई, लेकिन 193,124 छात्रों के साथ अमेरिका में उच्च शिक्षा पा रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारत की 18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मुक्त द्वार रिपोर्ट को हाल में अमेरिकी गृह मंत्रालय के शिक्षा एवं संस्कृति मामलों और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के ब्यूरो ने जारी किया था।

यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के लिहाज से उच्च शिक्षा खंड में अपार संभावनाएं हैं और जो दोनों देशों की आर्थिक वृद्धि के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें