लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख, दूसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: October 28, 2019 16:19 IST

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कम कारोबारी दिवसों वाले इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। सभी की नजर वाहन क्षेत्र पर रहेगी। वाहन क्षेत्र अक्टूबर में त्योहारी सीजन की बिक्री के आंकड़े जारी करेगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक वृहद आंकड़ों के आधार पर ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देनायर ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह ब्रेक्जिट और व्यापार युद्ध पर भी रहेगी। विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े भी आने हैं।

भारत के शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख और कंपनियों के दूसरी तिमाही नतीजों से प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह त्योहारी छुट्टियों के कारण बाजार कम दिन खुलेगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कम कारोबारी दिवसों वाले इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। सभी की नजर वाहन क्षेत्र पर रहेगी। वाहन क्षेत्र अक्टूबर में त्योहारी सीजन की बिक्री के आंकड़े जारी करेगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक वृहद आंकड़ों के आधार पर ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है।’’

नायर ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह ब्रेक्जिट और व्यापार युद्ध पर भी रहेगी। सप्ताह के दौरान यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, इंडियन आयल कॉरपोरेशन, बैंक आफ इंडिया और येस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि शुक्रवार को विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े भी आने हैं।

इससे भी कारोबारी धारणा प्रभावित होगी। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख, कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी निवेशकों के रुख से भी बाजार की दिशा तय होगी। बंबई शेयर बाजार 30 शेयरों वाला सेंसेक्स रविवार को मुहूर्त कारोबार में 192 अंक की बढ़त के साथ 39,250 अंक पर बंद हुआ। यह हिंदू सम्वत वर्ष 2076 शुरुआत भी है। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीअमेरिकामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स