लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी फेडरल बैंक ने बढ़ाई नीतिगत ब्याज की दरें, भारतीय सेंसेक्स पर नकारात्मक असर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 17:41 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अच्छी शुरुआती की और बढ़कर 35,749.88 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Open in App

मुंबई , 14 जून (भाषा) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के निर्णय तथा इसमें आगे और वृद्धि किए जाने की संभावनाओं के बीज आज स्थानीय शेयर बाजार में बिकवाली का जोर तेज हो गया और तीन दिन से चल रही तेजी का सिलसिला टूट गया।बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 139 अंक टूटकर 35,599.82 अंक पर बंद हुआ।ब्रोकरों ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति के बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। मई में थोक मुद्रास्फीति 4.43 प्रतिशत पर पहुंच गयी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अच्छी शुरुआती की और बढ़कर 35,749.88 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि , एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से जल्द ही यह नीचे आ गया। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स कल के मुकाबले 139.34 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 35,599.82 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 295.49 अंक की तेजी रही थी। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.65 अंक यानी 0.45 प्रतिशत लुढ़ककर 10,808.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,773.55 से 10,833.70 अंक के दायरे में रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा कल ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के बाद निवेशकों ने सतर्कता बरती। यह इस साल ब्याज दर में दूसरी बढ़ोतरी है। फेड रिजर्व ने इस साल दो और बार तथा अगले साल चार बार ब्याज दर बढ़ाने के संकेत दिये हैं।निवेशक यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत दर पर फैसले का भी इंतजार कर रहे हैं।इस बीच, अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 70.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 486.78 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

टॅग्स :सेंसेक्सअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक