लाइव न्यूज़ :

कोविड वैक्सीन को पेटेंट मुक्त करने के भारत के प्रस्ताव पर अमेरिका ने नहीं किया कोई वादा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 अप्रैल डब्ल्यूटीओ में कोविड-19 वैक्सीन के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधित पहलुओं (ट्रिप्स) से छूट पाने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव अमेरिका ने कोई वादा नहीं किया है।

भारत, दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव का मकसद निम्न और मध्यम आय वाले देशों को आसानी से और उचित कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध कराना है।

इस प्रस्ताव को 60 से अधिक शीर्ष अमेरिकी सांसदों का समर्थन हासिल है, जिनमें से ज्यादातर प्रगतिशील हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन पर विश्व व्यापार संगठन के आभासी सम्मेलन में हालांकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के अनुरोध पर अपनी कोई सीधी राय नहीं व्यक्त की।

इस आभासी सम्मेलन में उनके भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल, यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोंब्रोव्स्की और दक्षिण अफ्रीका के मंत्री अब्राहिम पटेल ने भी भाग लिया।

ताई ने कहा, ‘‘मुझे आप में से प्रत्येक के साथ बहुत ही सार्थक प्रारंभिक बातचीत करने का मौका मिला है। आज हमारे समक्ष उपस्थित मुद्दों पर मैं आपके साथ अधिक व्यापक रूप से साझेदारी के रास्ते तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सीखना चाहिए, और अतीत की त्रासदियों तथा गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए।’’

ताई ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संकट और पीड़ा का यह समय सफलताओं और प्रगति की ओर बढ़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें