लाइव न्यूज़ :

अपस्टॉक्स के नए ग्राहकों में 70 प्रतिशत पहली बार निवेश करने वाले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:24 IST

Open in App

(ग्राहक आंकड़े में सुधार के साथ रिपीट)

मुंबई, दो जुलाई डिस्काउंट ब्रोकरेज अपस्टॉक्स ने कहा है कि उसके 40 लाख (रिपीट 40 लाख) से अधिक ग्राहकों में 70 प्रतिशत पहली बार निवेश करने वाले निवेशक हैं और 36 साल से कम उम्र के हैं। अपस्टॉक्स को रतन टाटा और टाइगर ग्लोबल का समर्थन हासिल है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि महामारी के वर्ष में दो करोड़ से अधिक नए निवेशक बाजार में आए हैं ऐसा पुराने ब्रोकरों का भी मानना है।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी और सेंट्रेल डिपॉजिटरी सर्विसेज में बीते वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 1.42 करोड़ नए डीमैट खाते खोले गए। यह इससे पिछले साल खोले गये 49 लाख की तुलना में तीन गुना है।

वर्ष 2020 की पहली छमाही में बाजार में जबर्दस्त गिरावट आई, लेकिन उसके बाद बाजार 68 प्रतिशत चढ़ा है। इससे बड़ी संख्या में नए निवेशक बाजार में आ रहे हैं। खर्च का विकल्प सीमित होने की वजह से लोगों के पास हाथ में अधिक पैसा था। इस दौरान सोने की कीमतों में उछाल आया, जबकि संपत्ति के दाम नीचे आ गए। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पैसा शेयरों में लगाना बेहतर समझा।

इसका पता रिकॉर्ड विदेशी निवेश से भी चलता है। वित्त वर्ष 2020-21 में बाजार में 35 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है।

अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष में हमारे ग्राहकों की संख्या 20 लाख से अधिक बढ़ गई। इस तरह हमारे कुल ग्राहकों की संख्या 40 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत की आयु 18 से 36 साल है। वहीं 70 प्रतिशत हमारे ग्राहक पहली बार के निवेशक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई