लाइव न्यूज़ :

Upcoming IPO: टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27000 करोड़ से ज्यादा का IPO, निवेश का बेहतर मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 12:38 IST

Upcoming IPO: एलजी का आईपीओ पूरी तरह 10.18 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है।

Open in App

Upcoming IPOदो प्रमुख कंपनियां टाटा कैपिटल लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करने की तैयारी में हैं, जिनका कुल मूल्य 27,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इन दोनों निर्गमों के आकार और उनके मूल समूहों के कद को देखते हुए, इनमें निवेशकों की गहरी दिलचस्पी की उम्मीद है। ये आईपीओ ऐसे समय में आ रहे हैं, जब व्यापक इक्विटी बाजार में तनाव के बावजूद, भारतीय प्राथमिक बाजार में तेजी है। वर्ष 2025 में कुल 78 कंपनियां पहले ही आईपीओ के जरिये मुख्य बाजार में प्रवेश कर चुकी हैं, और इस महीने कई निर्गम आने की योजना है।

इस साल अब तक सबसे बड़ा निर्मग 15,512 करोड़ रुपये का टाटा कैपिटल का आईपीओ है। यह छह अक्टूबर को अभिदान के लिए खुलेगा और आठ अक्टूबर को बंद होगा। इस पेशकश में 21 करोड़ शेयरों का नया निर्गम और 26.58 करोड़ शेयरों बिक्री पेशकश शामिल है। इसके ठीक बाद, दक्षिण कोरिया के एलजी समूह की भारतीय शाखा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7-9 अक्टूबर तक अपना 11,607 करोड़ रुपये का आईपीओ अभिदान के लिए खोलेगी।

पिछले साल हुंदै मोटर्स इंडिया के सूचीबद्ध होने के बाद यह भारतीय बाजारों में प्रवेश करने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी।

एलजी का आईपीओ पूरी तरह 10.18 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है। टाटा कैपिटल के शेयर 13 अक्टूबर को सूचीबद्ध होने की उम्मीद है, जबकि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर 14 अक्टूबर को सूचीबद्ध होंगे। इसके अलावा रूबिकॉन रिसर्च का 1,377.5 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम नौ अक्टूबर को खुलेगा, और वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट का 3,000 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम अभी चल रहा है। 

टॅग्स :IPOएलजीLG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतदिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, विनय सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू संभालेंगे कमान; 9 राज्यों में फेरबदल

भारतLadakh LG Kavinder Gupta resigns: लद्दाख के उप राज्‍यपाल कविंदर गुप्ता ने दिया इस्तीफा

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट