लाइव न्यूज़ :

Unnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 16:55 IST

Unnat Krishi Mahotsav: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देUnnat Krishi Mahotsav: रायसेन जिले में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔'।Unnat Krishi Mahotsav: 13 अप्रैल तक चलेगा वैज्ञानिकों-किसानों का सम्मेलन।Unnat Krishi Mahotsav: कई योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित किया गया हितलाभ।

रायसेनः मध्य प्रदेश के अन्नदाता के लिए 11 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। उन्हें बीज से बाजार तक का रास्ता दिखाया गया। उनकी जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, उद्यान, सिंचाई प्रबंधन, बैंक से संबंधित समस्याओं का हल, मशीनों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को कई तरह के स्टॉल द्वारा किसानी के कई पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों के लिए 'ई-फॉर्म्स' एप भी लॉन्च किया गया। मौका था रायसेन के दशहरा मैदान पर आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔' का। कार्यक्रम में कई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया गया। उन्नत कृषि महोत्सव 13 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है। वे मध्य प्रदेश के लिए शुभंकर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है।

खेत में किसान और सीमा पर जवान हमारे लिए दोनों बराबर सम्मान रखते हैं। रक्षा मंत्री सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन दोनों की गरिमा बढ़ाने वाला है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ रहा है। अब देश दोगुना खाद्यान्न निर्यात कर रहा है।

केवल रायसेन जिला दुनिया के 47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा है। हमारी सरकारों में प्रदेश के किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है। इस वर्ष प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस देकर किसानों को 2625 रुपए मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी के कल्याण के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है। प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

लाभकारी सिद्ध होगा यह महोत्सव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रायसेन की धरती पर उन्नत कृषि महोत्सव किसानों की तकदीर बदलने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यह कृषि महोत्सव में किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ बिचौलियों से मुक्त बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। मध्य प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने देश के हृदय प्रदेश को एक अलग पहचान दी है। प्रदेश के किसान देश की ताकत हैं, आप सभी हर थाली में अन्न उपलब्ध कराते हैं। किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि खेती एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

भारत सरकार ने किसान भाइयों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए हैं। किसान भाई पता लगा पा रहे हैं कि कौन सी फसल ली जा सकती है और कितना खाद डालना है। हमारी सरकार ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। किसानों के कल्याण के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी

इस क्षेत्र में नौजवान स्टार्टअप की शुरुआत कर किसान भाइयों को बिचौलियों के चंगुल से बचा सकते हैं। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। गांवों के युवा इससे जुड़ेंगे तो खेती गर्व का विषय बनेगा और हमारे किसान आन-बान और शान से जीवन जीयेंगे। इस प्रयास में बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा।

एमपी को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना है

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार वर्ष-2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। आज रायसेन की इस पवित्र धरा पर ज्ञान-विज्ञान-अनुसंधान-किसान का महासंगम हो रहा है। किसान सबसे बड़ा वैज्ञानिक होता है, लेकिन आधुनिक तकनीक और कृषि पद्धतियों को सीखने-समझने का अवसर मिलेगा।

विकसित कृषि बिना, किसान की आय बढ़ाए बिना देश का विकास नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान के विकास का एक महायज्ञ चल रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनश्चित करने का है। यहां टॉप वैज्ञानिक आएं हैं, प्रगतिशील किसान आए हैं। यहां 20 विषयों पर चर्चा होगी और एंटीग्रेटेड और फायदे की खेती पर बात होगी।

उन्होंने कहा कि हम हर राज्य का कृषि रोडमैप बना रहे हैं, कई राज्यों में शुरुआत कर दी है। हम इस क्षेत्र को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना चाहते हैं, खेती से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक के प्रयास कर रहे हैं। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने का फैसला किया है। भारत सरकार दलहन को एमएसपी पर खरीदेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमोहन यादवBJPराजनाथ सिंहशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?