लाइव न्यूज़ :

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- उद्यमशीलता को खुल कर खेलने का अवसर दे रहा है आरबीआई

By भाषा | Updated: August 24, 2019 17:39 IST

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘हमारी नीति का यह केंद्रीय उद्देश्य बना रहेगा कि उद्यमशील लोगों को अपनी ऊर्जा का खुल कर प्रयोग करने का अवसर मिल सके और भारत पांच साल में 5 हजार अमेरिकी डालर की अर्थव्यवथा बनने की राह पर मजबूती से आगे बढता रहे।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारत का केंद्रीय बैंक उद्यमशील लोगों को अपनी ऊर्जा का खुल कर इस्तेमाल करने का अवसर देता रहेगा ताकि देश पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ सके। 

दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में इस समय जो नरमी दिख रही है, यह अस्थायी है। चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह पुन: सात प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी। वह यहां भारतीय व्यावसायिक समुदाय से चर्चा कर रहे थे।उन्होंने कहा, ‘ हमारी नीति का यह केंद्रीय उद्देश्य बना रहेगा कि उद्यमशील लोगों को अपनी ऊर्जा का खुल कर प्रयोग करने का अवसर मिल सके और भारत पांच साल में 5 हजार अमेरिकी डालर की अर्थव्यवथा बनने की राह पर मजबूती से आगे बढता रहे।’’ इस सम्मेलन में विभिन्न कंपनियों के 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

उन्होंने कहा कि देश का वित्तीय क्षेत्र अपनी स्थिति ठीक करने और बैलेंसशीट के दबाव से उबर रहा है। अर्थव्यवस्था को पुन: तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए मांग में तेजी से सुधार लाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘मांग को उत्प्रेरित करना इस समय सरकार और रिजर्व बैंक की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’ 

उन्होंने कहा , ‘कुछ बुनियादी सुधार किए जाने की जरूरत है और मैं इस बात से खुश हूं कि कुछ बुनियादी सुधार आगे किए जाने वाले हैं।’ उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बाकी समय के लिए बजट की घोषणा हो चुकी है। इससे सरकारी खर्च बढ़ेगा और इसका अर्थव्यवस्था पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। दास दो दिन के लिए सिंगापुर आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां उप प्रधानमंत्री हेंग स्वी कीएट और सिंगापुर के बैंकिंग नियामक (मौद्रिक प्राधिकरण) के प्रबंध निदेशक रवि मेनन से मुलाकात की। वह कुछ वैश्विक वित्तीय कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से भी मिले।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित