लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरातः लुलु समूह भारत में अगले तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, 50,000 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य, अहमदाबाद, चेन्नई नोएडा और तेलंगाना पर फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2023 16:23 IST

United Arab Emirates: लक्ष्य भारत में 50000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है और अब तक विभिन्न उद्यमों ने 22000 से अधिक नौकरियां दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न परियोजनाओं में लगभग 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।शॉपिंग मॉल, होटल और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। हम चेन्नई में एक और शॉपिंग मॉल बना रहे हैं।

हैदराबादः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित लुलु समूह अगले तीन वर्षों के दौरान भारत में मौजूदा परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। लुलु समूह के चेयरमैन यूसुफ अली एमए ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूह ने देश में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत में 50,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है और अब तक उनके विभिन्न उद्यमों ने 22,000 से अधिक नौकरियां दी हैं। यूसुफ अली ने यह भी कहा कि लुलु समूह ने अगले पांच वर्षों के दौरान तेलंगाना में डेस्टिनेशन शॉपिंग मॉल (3,000 करोड़ रुपये) सहित विभिन्न परियोजनाओं में लगभग 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा, ''हमने (भारत में) शॉपिंग मॉल, होटल और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हम इसे बढ़ाएंगे।'' यूसुफ अली ने आगामी परियोजनाओं में कुल निवेश के बारे में पूछने पर कहा, ''हमने अहमदाबाद में एक शॉपिंग मॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। हम चेन्नई में एक और शॉपिंग मॉल बना रहे हैं।

एक खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र नोएडा में और दूसरा तेलंगाना में स्थापित किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं पर अगले तीन वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।'' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनआरआई निवेश कानूनों को उदार बना दिया है और अब अनिवासी भारतीयों के निवेश को घरेलू निवेश माना जाता है।

टॅग्स :UAEहैदराबादचेन्नईअहमदाबादनॉएडानौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम