लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक देश, एक मानक’ का आह्वान किया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने एकरूपता लाने के लिये ‘एक देश, एक मानक’ की आवश्यकता पर शनिवार को जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में लैब परीक्षण वैश्विक मानकों के स्तर का होना चाहिये।

मंत्री ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के काम की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

एक आधिकारिक बयान में गोयल के हवाले से कहा गया, ‘‘अब एक देश, एक मानक को अपनाने तथा वैश्विक मानक के संदर्भ में देश को अग्रणी बनाने का समय आ गया है।’’

गोयल ने कहा कि उत्पादन और सेवाओं के सभी क्षेत्रों को इस राष्ट्रीय मिशन में शामिल किया जाना चाहिये। हालांकि सभी प्रकार की सार्वजनिक खरीद में राष्ट्रीय एकरूपता और मानकीकरण लाना एक तत्काल कदम हो सकता है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शक्ति और चरित्र का पता उसके उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता के निर्धारित मानकों से चलता है। बयान में कहा गया, ‘‘भारत के लिये सबसे अच्छे से कुछ भी कम स्वीकार नहीं मानने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें