लाइव न्यूज़ :

‘एमएमएफ कपड़ा मूल्य श्रृंखला पर एक समान जीएसटी से अनुपालन का बोझ कम होगा’

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ), धागे, कपड़े और परिधान पर एक समान 12 प्रतिशत की माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर लागू होने से कपड़ा उद्योग पर अनुपालन बोझ कम होगा और यह एक बड़ा रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र के रूप भी उभर सकेगा।

वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 18 नवंबर को एमएमएफ, एमएमएफ यार्न और एमएमएफ फैब्रिक के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी दर अधिसूचित की, जो एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी।

मौजूदा समय में एमएमएफ, एमएमएफ यार्न और एमएमएफ फैब्रिक पर कर की दर क्रमश: 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और पांच प्रतिशत है। तैयार उत्पादों की तुलना में विनिर्माण सामग्री पर अधिक दरों से ऋण बोझ के अलावा अन्य प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इससे एमएमएफ खंड को आगे बढ़ने और देश में एक बड़े रोजगार प्रदाता के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘वस्त्रों के लिए अलग-अलग दरें कर व्यवस्था के अनुपालन में समस्याएं पैदा करती हैं। एमएमएफ कपड़ों की आसानी से पहचान नहीं की जा सकती है और इनपर अलग-अलग कर नहीं लगाया जा सकता है, इसलिए एक समान दर की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें