लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद के रियल एस्टेट समूह पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता चला

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर आयकर विभाग ने अहमदाबाद की रियल एस्टेट कंपनी पर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये के बेहिसाबी धन का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को कर चोरी की जांच के सिलसिले में कुछ ब्रोकरों के भी इसमें शामिल होने के दस्तावेज मिले हैं।

बयान में कहा गया है कि दस्तावेजों से रियल एस्टेट समूह की 200 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। वहीं ब्रोकरों के पास मिले दस्तावेजों के अनुसार 200 करोड़ रुपये की और अघोषित आय की जानकारी संबंधित पक्षों के पास होने की जानकारी मिली है।

बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर छापेमारी में 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। समूह और ब्रोकरों के 22 परिसरों पर छापेमारी 28 सितंबर को शुरू हुई थी। अभी यह छापेमारी जारी है।

सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की नकदी और 98 लाख रुपये के जेवर जब्त किए गए हैं।

अभी तक 24 लॉकरों पर रोक लगाई गई है। छापेमारी में कुछ ऐसे दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं जिनसे पता चलता है कि पिछले कुछ साल के दौरान बेनामी लोगों के नाम पर संपत्तियों की खरीद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें