लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक की 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी, 6804 करोड़ रुपये में होगा सौदा

By भाषा | Updated: June 2, 2020 01:56 IST

कोटक की बैंक में अधिक हिस्सेदारी होने के कारण रिजर्व बैंक के साथ लंबे समय से खींचतान चल रही थी। इसे लेकर कोटक ने रिजर्व बैंक के खिलाफ दिसंबर 2018 में बांबे उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे रिजर्व बैंक के साथ सीमा से अधिक शेयरधारिता के मामले में लम्बे समय से कानूनी दाव-पेंच में उलझे अरबपति बैंकर उदय कोटक ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ की अपनी 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी मंगलवार को बेचेंगे। समझा जाता है कि वह इसे कम से कम 6,804 करोड़ रुपये में बेचने वाले हैं।

मुंबईः रिजर्व बैंक के साथ सीमा से अधिक शेयरधारिता के मामले में लम्बे समय से कानूनी दाव-पेंच में उलझे अरबपति बैंकर उदय कोटक ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ की अपनी 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी मंगलवार को बेचेंगे। समझा जाता है कि वह इसे कम से कम 6,804 करोड़ रुपये में बेचने वाले हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 

कोटक की बैंक में अधिक हिस्सेदारी होने के कारण रिजर्व बैंक के साथ लंबे समय से खींचतान चल रही थी। इसे लेकर कोटक ने रिजर्व बैंक के खिलाफ दिसंबर 2018 में बांबे उच्च न्यायालय की शरण ली थी। यह मामला अभी अदालत में लंबित है। इस बिक्री से बैंक में उनकी हिस्सेदारी घट कर 26 प्रतिशत पर आ जाएगी, जो आरबीआई द्वारा तय नियम के दायरे में होगी। 

मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''ब्लॉक डील के जरिये हिस्सेदारी को कम किया जायेगा। यह सौदा जल्द ही होगा और इसकी दर 1,215 रुपये से 1,240 रुपये प्रति शेयर के बीच होगी।’’ 

कच्चे बेचीनामे के अनुसार उदय कोटक बैंक के 5.6 करोड़ या 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी थोक सौदे में बेचेंगे। उनके शेयर कम होने के बाद बैंक में उनका हिस्सा 28.93 प्रतिशत से घट कर 26.1 प्रतिशत रह जाएगा। कीमत दायरे के न्यूनतम स्तर की बोली के हिसाब से भी 2.83 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए उन्हें कम से कम 6,804 करोड़ रुपये मिलेंगे। सबसे ऊंचे स्तर की बोली में प्राप्ति 6,944 करोड़ रुपये की हो सकती है। रिजर्व बैंक के प्रावधान के हिसाब से किसी बैंक में प्रवर्तक की अधिकतम हिस्सेदारी 26 प्रतिशत हो सकती है। कोटक महिंद्रा बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक है। उदय कोटक एशिया में बैंक का कारोबार करने वालों में सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित