लाइव न्यूज़ :

उड़ान ने 12 से 18 माह में प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला में किया 4,000 करोड़ रुपये का निेवेश

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान ने पिछले एक से डेढ़ साल के दौरान प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य क्षेत्रों में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 100 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

उड़ान के सह-संस्थापकों अमोद मालवीय, सुजीत कुमार और वैभव गुप्ता ने एक आंतरिक मेल में इस बात का जिक्र किया है कि कंपनी ने इस सप्ताह परिचालन के पांच साल पूरे कर लिए हैं।

कंपनी के संस्थापकों ने कहा, ‘‘यह देश में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लाखों छोटे कारोबारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए व्यापार पारिस्थतिकी तंत्र में बदलाव लाने के विचार के साथ शुरू हुआ था, जो आज वास्तविकता बन चुका है। आज हम सबसे बड़ा ई-कॉमर्स मंच ही नहीं सबसे बड़ा वाणिज्यक मंच बनने की राह पर हैं।’’

संस्थापकों ने नोट में कहा कि पिछले वर्षों के दौरान उड़ान का कारोबारी मॉडल बाजार जरूरतों के हिसाब से अधिक तेज हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले 12 से 18 माह में प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला, श्रेणी, क्रेडिट, लोगों ओर अनुपालन आदि में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। यह हमारी वृद्धि में दिख रहा है। हम चालू वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 100 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

उड़ान की स्थापना 2016 में हुई थी। इसके मंच पर अभी 30 लाख प्रयोगकर्ता तथा 30,000 से अधिक विक्रेता हैं। कंपनी प्रतिदिन 1.5 से 1.75 लाख ऑडर की आपूर्ति करती है। मासिक आधार पर कंपनी 45 लाख ऑर्डर की आपूर्ति करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें