लाइव न्यूज़ :

यूएडीएआई की 166 एकल आधार नामांकन और अद्यतन केंद्र खोलने की योजना

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की योजना देशभर में 166 एकल आधार नामांकन और अद्यतन (अपडेट) केंद्र खोलने की है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

फिलहाल 166 में से 55 आधार सेवा केंद्र (आस्क) परिचालन में हैं। इसके अलावा बैंकों, डाकघरों तथा राज्य सरकारों द्वारा 52,000 आधार नामांकन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि यूआईडीएआई की योजना 122 शहरों में 166 एकल आधार नामांकन और अद्यतन केंद्र खोलने की है।

आधार सेवा केंद्रों को सप्ताह के सातों दिन खोला जाता है। अब तक इन केंद्रों ने दिव्यांग व्यक्तियों सहित 70 लाख लोगों की जरूरत को पूरा किया है।

मॉडल ए के आस्क की क्षमता प्रतिदिन 1,000 नामांकन और अद्यतन आग्रहों को पूरा करने की है। वहीं मॉडल बी केंद्र 500 और मॉडल सी 250 नामांकन और अद्यतन अनुरोधों को पूरा कर सकते हैं। अब तक यूआईडीएआई ने 130.9 करोड़ लोगों को आधार नंबर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें