लाइव न्यूज़ :

ट्विनिंग्सओवो ने डिजिटल केंद्र के लिए निहिलेंट के साथ भागीदारी की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर ब्रिटेन की कंपनी ट्विनिंग्सओवो ने भारत में एक डिजिटल केंद्र बनाने के लिए निहिलेंट के साथ भागीदारी की है। ट्विनिंग्सओवो विशेष रूप से चाय, हरी चाय और इन्फ्यूजन क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है।

ट्विनिंग्स बड़े संगठन-एसोसिएटेड ब्रिटिश फूड्स (एबीएफ) का हिस्सा है।

निहिलेंट एक वैश्विक परामर्श और परिवर्तन प्रबंधन कंपनी है जो समस्या-समाधान के लिए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण का उपयोग करती है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘यह साझेदारी ट्विनिंग्स और ओवलटाइन ब्रांड (जो ट्वीनिंग्सओवो के रूप में जाना जाता है) को अपनी डिजिटल महत्वाकांक्षा में तेजी लाने, नई नवीन सेवाओं को उत्पन्न करने और प्रौद्योगिकी दक्षता को अगले स्तर तक ले जाने में सक्षम बनाएगी।’’

यह केंद्र अपनी डिजिटल क्षमताओं में तेजी लाने के लिए ट्विनिंग्सओवो के लिए एक धुरी के रूप में कार्य करेगा और एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा जो उसके व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करेगा।

इसके अलावा अत्यधिक कुशल बड़े प्रतिभा पूल की उपलब्धता से ट्विनिंग्सओवो को वैश्विक व्यावसायिक मांग के अनुरूप अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान