लाइव न्यूज़ :

विनिर्माण संयंत्र का विस्तार करने पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी टीवीएस श्रीचक्र

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर टायर निर्माता कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड ने अपनी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिये तीन साल की अवधि में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पूंजीगत व्यय का इस्तेमाल मदुरै और पंतनगर संयंत्रों में विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने में किया जायेगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह निवेश तीन साल की अवधि में किये जाने की योजना है। इस निवेश से दो पहिया टायर विनिर्माण क्षमता में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि होगी और हाईवे टायर क्षमता दोगुनी हो जायेगी।’’

टीवीएस श्रीचक्र के पास तमिलनाडु के मदुरै और उत्तराखंड के पंतनगर में संयंत्र हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता एक महीने में 30 लाख से अधिक टायर के उत्पादन की है।

टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के निदेशक एस रविचंद्रन ने नियोजित निवेश के बारे में कहा, “भारत में एक व्यापक वितरण नेटवर्क के साथ, अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बढ़ रही है। हम अनुसंधान एवं विकास और उत्पाद विकास में अत्याधुनिक क्षमताओं का निर्माण कर रहे हैं। हम अपनी भारत व विदेश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये विनिर्माण क्षमताओं को आगे बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें