लाइव न्यूज़ :

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए अंतिम नियमों की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 जनवरी ट्रंप प्रशासन ने सस्ते विदेशी श्रमिकों से अमेरिकी कामगारों के हितों की रक्षा करने के लिए एच-1बी जैसे वीजा कार्यक्रमों के जरिए आने वाले विदेशी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है और इसके लिए अंतिम नियमों की घोषणा की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में अमेरिकी श्रम विभाग ने कहा कि अंतिम नियमों से अमेरिकी श्रमिकों के वेतन और रोजगार की रक्षा सुनिश्चित होगी। विभाग ने कहा कि इससे विदेशी कामगारों के लिए एच-1बी, एच-1बी1 और ई-3 वीजा कार्यक्रमों के संभावित दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ व्यवसायों के लिए विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है, जहां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष दसियों हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।

श्रम विभाग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि अंतिम नियम से विदेशी श्रमिकों को मिलने वाले वेतन में सुधार होगा, जो समान पद पर नियोजित अमेरिकी श्रमिकों के वेतन के अनुरूप होगा।

इसमें कहा गया कि अंतिम नियम यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका में स्थायी या अस्थायी आधार पर विदेशी श्रमिकों को काम पर रखने पर कंपनियों को आर्थिक लाभ न हो और इस तरह अमेरिकी कर्मचारियों के लिए नौकरी के अवसरों और मजदूरी को संरक्षित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग