लाइव न्यूज़ :

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी वेदांतूः 15 दिन में 624 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जानें सीईओ वामसी कृष्णा ने ब्लॉग पोस्ट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 16:36 IST

वेदांतू ने सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वामसी कृष्णा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं पिछले कई वर्षों के दौरान लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक के बारे में लिख रहा हूं। यह ऐसा दिन है जो दिल तोड़ने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे फिर कभी नहीं देखूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक साल में 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना की घोषणा की थी।5,900 कर्मचारियों में से लगभग सात प्रतिशत है।424 कर्मचारी अब हमारे से अलग हो रहे है।

नई दिल्लीः शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी वेदांतू ने वैश्विक परिस्थितियों और ‘मंदी’ की आशंका का हवाला देते हुए 424 और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वेदांतू ने 15 दिन पहले 200 कर्मचारियों की छंटनी की थी और एक साल में 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना की घोषणा की थी।

वेदांतू ने सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वामसी कृष्णा ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैं पिछले कई वर्षों के दौरान लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक के बारे में लिख रहा हूं। यह ऐसा दिन है जो दिल तोड़ने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे फिर कभी नहीं देखूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना बिल्कुल आसान नहीं है कि 5,900 कर्मचारियों में से लगभग सात प्रतिशत......424 कर्मचारी अब हमारे से अलग हो रहे है।’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां कठिन है और कंपनी अपने मूल संचालन पर वापस जा रही है, जहां वह अगले 30 महीने के लिए रास्ता बनाने और ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम करने पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि इस साल कई शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अपने कार्यबल में छंटनी की है। इस साल अप्रैल में अनअकैडमी ने करीब 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। वहीं फरवरी में लीडा लर्निंग को अपना संचालन बंद करना पड़ा था, जिसके कारण एक हजार लोग बेरोजगार हो गए थे। 

टॅग्स :दिल्लीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम