लाइव न्यूज़ :

त्रिवेणी इंजीनियरिंग का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10.20 प्रतिशत बढ़कर 92.30 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि 2021-22 की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 10.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 92.30 करोड़ रुपये हो गया।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय घटकर 1,115.09 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,228.22 करोड़ रुपये थी। जून 2021 तिमाही में कंपनी का खर्च जून 2020 तिमाही के 1,103.70 करोड़ रुपये के मुकाबले कम होकर 997.26 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही में उसके कुल कारोबार में गिरावट मुख्य रूप से चीनी की थोक बिक्री में 26 प्रतिशत की कमी के कारण हुई। लेकिन डिस्टिलरी और बिजली पारेषण व्यवसायों ने कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद ज्यादा कारोबार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें