लाइव न्यूज़ :

जिन यात्रियों को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है, उन्हें पृथकवास नियमों से छूट मिले: टीएएआई

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, 16 जनवरी ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) ने सरकार से ऐसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देश लाने का आग्रह किया है जिन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लग चुका है। टीएएआई ने कहा कि ऐसे यात्रियों को पृथकवास के नियमों से छूट दी जानी चाहिए।

टीएएआई ने बयान में कहा कि कई देशों ने टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है और जिन यात्रियों को टीका लग चुका है, वे भारत यात्रा के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति कैसे दी जाएगी।

एसोसिएशन ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की एक समान नीति की जरूरत है। टीएएआई ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से ऐसे यात्रियों के लिए तत्काल प्रोटोकॉल बनाने का आग्रह किया है जिन्हें टीका लग चुका है।

टीएएआई की अध्यक्ष ज्योति मायल ने कहा, ‘‘हमने केंद्र सरकार से टीका लगवा चुके यात्रियों के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का आग्रह किया है। इन यात्रियों के लिए सत्यापित प्रमाणपत्र जारी किया जाना चाहिए और मानक परिचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) बनाया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इससे ये यात्री अपनी गतिविधियों को कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर ले जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत में जिस भी व्यक्ति को टीका लग चुका है उसे प्रमाणपत्र दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अन्य देशों के साथ भी इस मामले में गठजोड़ करना चाहिए और उनके कोविड-19 वैक्सीन प्रमाणपत्र को स्वीकार करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें