लाइव न्यूज़ :

ट्रांसपोर्टरों के संगठन ने कहा, किसानों के भारत बंद को समर्थन सफल, शांतिपूर्ण रहा

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर ट्रांसपोर्टरों के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने मंगलवार कहा कि किसानों के ‘भारत बंद’ को उनका समर्थन सफल, शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक रहा।

एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक ऑपरेटरों तथा अन्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। एआईएमटीसी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए परिचालन स्थगित करने की घोषणा की थी।

एआईएमटीसी के महासचिव नवीन गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ट्रांसपोर्टर समुदाय द्वारा भारत बंद को समर्थन सफल, शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक रहा।

एआईएमटीसी ने सोमवार को बयान में किसानों के भारत बंद को समर्थन देने और पूरे देश में परिचालन बंद करने की घोषणा की थी।

एआईएमटीसी के पूर्व अध्यक्ष और उसकी कोर समिति के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने कहा था कि ट्रांसपोर्टर समुदाय किसानों के समर्थन में जिलों के ट्रक टमिर्नलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा और रैली निकालेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें