लाइव न्यूज़ :

कोविड19 में प्रतिबंधों के कारण ट्रांसपोर्टरों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:25 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल ट्रक चालकों के निकाय एआईएमटीसी ने बुधवार को कहा कि ताजा प्रतिबंधों और कुछ राज्यों में साप्ताहिक लॉकडाऊन के कारण ट्रांसपोर्टरों को प्रति दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उसने कहा कि अगर स्थिति को संभालने के लिए सरकार के द्वारा कुछ राहत उपाय नहीं किये गये तो ये नुकसान और भी बढ़ सकते हैं।

एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा है कि महाराष्ट्र में 12 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोविड19 संक्रमा की रोकथाम के लिए लागू सार्वजनिक पाबंदी के चालते हर दिन 315 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था।

इसमें कहा गया है कि ताजा आकलन के अनुसार, परिवहन उद्योग को प्रतिदिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जो कि महामारी के कारण लगाये गये लॉकडाउन और प्रतिबंधों की तीव्रता और अवधि के साथ बढ़ रहा है।

इसने सरकार से अनुकूल कदम उठाने की मांग की, जैसे कि वाहनों के लिए लिए गए कर्ज की समान-मासिक किस्त (ईएमआई) की वसूली रोकने , कर और बीमा छूट पर छूट की मांग की है ताकि इस उद्योग पर आसन्न वित्तीय संकट से बचा जा सके।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों ने भी गैर-जरूरी सामानों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप वाहनों की मांग में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आई है।

एआईएमटीसी ने कहा, ‘‘अगर हालात बिगड़ने पर लॉकडाऊन और प्रतिबंधों को कड़ा किया जाता है तो ह नुकसान और बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब