लाइव न्यूज़ :

यूपीआई के जरिए होने वाला लेन-देन जून में बढ़कर 5.47 लाख करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई यूपीआई की मदद से होने वाला डिजिटल लेन-देन इस साल जून में मासिक आधार पर 11.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.47 लाख करोड़ रुपए हो गया। बृहस्पतिवार को एनसीपीआई द्वारा जारी आकंड़े में यह जानकारी दी गयी।

मई, 2021 में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए 4.91 लाख करोड़ रुपए का लेन-दन हुआ था।

संख्या के लिहाज से जून, 2021 में करीब 2.80 अरब (280 करोड़) लेन-देन हुए जबकि मई में यह संख्या 2.53 अरब (253 करोड़) थी।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) देश में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों के कामकाज के लिए एक समग्र संगठन है। यह रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक्स एसोसियेशन (आईबीए) की एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत में एक मजबूत भुगतान एवं निपटान ढांचे का निर्माण करना है।

एनपीसीआई का यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) कई बैंक खातों को एक अकेले मोबाइल ऐप्लेकिशन से जोड़कर वित्तीय लेन-देन में मदद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?