लाइव न्यूज़ :

Train Ticket Discount: ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप से टिकट खरीदो और 10 प्रतिशत छूट पाओ?, नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 05:54 IST

Train Ticket Discount: हर लॉयल्टी प्वाइंट का मूल्य 0.10 रुपये (10 पैसे) होगा और इसे यात्री के खाते में जमा कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देटिकट खरीदने पर इनका उपयोग किया जा सकता है।उपयोगकर्ता को 50 रुपये मिलेंगे, जो 500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर है।यात्रा और निरंतर ऐप का इस्तेमाल करने को बढ़ावा मिलेगा।

Train Ticket Discount: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा शुरू की गई ‘‘लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम’’ पहल के तहत नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने साहिबाबाद क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन पर इस पहल की शुरुआत की और द्वि-मासिक यात्री समाचार पत्रिका ‘नमो भारत टाइम्स’ के पहले संस्करण का भी अनावरण किया। लॉयल्टी पॉइंट्स पहल के तहत, यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर एक पॉइंट मिलेगा। बयान में कहा गया कि हर लॉयल्टी प्वाइंट का मूल्य 0.10 रुपये (10 पैसे) होगा और इसे यात्री के खाते में जमा कर दिया जाएगा। टिकट खरीदने पर इनका उपयोग किया जा सकता है।

बयान में कहा गया कि इस पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे कागज रहित टिकटिंग के माध्यम से यात्रा सरल हो जाएगी। इसमें कहा गया, ‘‘ऐप डाउनलोड करने पर हर नए उपयोगकर्ता को 50 रुपये मिलेंगे, जो 500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर है।

यदि वे एक नए उपयोगकर्ता से ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं तो उसे अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट मिल सकते हैं।’’ बयान में कहा गया कि लॉयल्टी पॉइंट प्राप्त होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे, जिससे लगातार यात्रा और निरंतर ऐप का इस्तेमाल करने को बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :NaMoउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना