लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने उपग्रह आधारित सेवाओं को सस्ता करने के लिये विभिन्न शुल्कों को कम करने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:33 IST

Open in App

दूरसंचार नियामक ट्राई ने बृहस्पतिवार को उपग्रह आधारित सेवाओं को सस्ता करने के लिये सरकार से संबंधित परिचालकों पर लगाये गये विभिन्न शुल्कों को कम करने या हटाने के साथ बिचौलिये से बचने समेत अन्य सिफारिशें की। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘लो बिट रेट’ अनुप्रयोगों को लेकर उपग्रह आधारित संपर्क के लिये लाइसेंसिंग विधान पर अपनी सिफारिशों में इस तरह की कनेक्टिविटी के लिए सभी प्रकार के उपग्रहों के उपयोग की अनुमति देने का सुझाव दिया है। नियामक ने वर्तमान में स्वीकार्य 3-5 वर्षों की तुलना में लंबी अवधि के लिए संपर्क सुविधा प्रदान करने को लेकर विदेशी उपग्रहों के उपयोग की भी सिफारिश की है। मशीन से मशीन के बीच संचार, कार्गो, वाहन, रेलवे तथा यातायात सिग्नल की स्थिति का पता लगाने के लिये उपयोग किये जाने वाले सेंसर आदि मामलों में ‘लो बिट रेट सेवाओं’ की आवश्यकता होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

कारोबारबुद्धू बक्से से ब्रॉडबैंड तक: खेत की जुताई से जन्मी वैश्विक क्रांति

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?