लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर ने कर्नाटक संयंत्र में श्रमिकों की हड़ताल के बीच उत्पादन फिर शुरू किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कर्नाटक के बिदादी में अपने दो संयंत्रों में उत्पादन बृहस्पतिवार से फिर चालू कर दिया। हालांकि श्रमिकों का एक समूह अभी भी संयंत्र के भीतर धरने पर बैठा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रमिकों के एक समूह की अवैध हड़ताल जारी रहने के बावजूद कंपनी ने संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। इसके लिए श्रमिकों, पर्यवेक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने कंपनी को लिखित में वचन दिया है।’’

टीकेएम वर्कर्स यूनियन और इसके सदस्यों के संयंत्र के भीतर ही धरना करना करने के चलते कंपनी ने 10 नवंबर को अपने दोनों संयंत्र में तालाबंदी की घोषणा कर दी थी।

कंपनी के बिदादी स्थित दोनों संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3.10 लाख वाहन सालाना है।

कंपनी के कर्मचारियों की ओर से यह हड़ताल एक कर्मचारी के खिलाफ ‘निलंबन संबंधी पूछताछ’ शुरू करने के विरोध में बुलायी गयी थी। कंपनी का दावा है कि संबंधित कर्मचारी का कारखाने के भीतर अनुशासनहीनता और अस्वीकार्य दुर्व्यवहार का पुराना रिकॉर्ड है।

कंपनी ने कहा कि कर्नाटक सरकार के निर्देश पर उसके प्रबंधन ने 19 नवंबर को तालाबंदी समाप्त करने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बावजूद कुछ ही श्रमिक दल काम पर लौटे थे और बाकी ने अपनी अवैध हड़ताल जारी रखी थी।

संयंत्र का सही से परिचालन करने के लिए लगभग 90 प्रतिशत श्रमिकों का होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें