लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने लीजेंडर एसयूवी का ऑल-व्हील ड्राइव संस्करण पेश किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी लीजेंडर का ऑल-व्हील ड्राइव (4x4) संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 42.33 लाख रुपये है।

टीकेएम ने एक बयान में कहा, '4x4' लीजेंडर 2.8 लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जिसमें 204 पीएस का पावर आउटपुट है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) के साथ जोड़ा गया है।

इस पेशकश के मौके पर टीकेएम के सहायक महाप्रबंधक (बिक्री और रणनीतिक विपणन) वी विसेलिन सिगामनी ने कहा कि टीकेएम अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं और बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए नए उत्पाद ला रही है।

सिगामनी ने कहा, ‘‘नया लीजेंडर 4X4 एटी संसकरण एक और ऐसी पहल है, क्योंकि कई ग्राहकों ने और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए 4X4 संस्करण की इच्छा व्यक्त की है।’’

लीजेंडर को सबसे पहले जनवरी 2021 में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ '4X2' डीजल संस्करण में पेश किया गया था।

सिगामणि ने कहा, ‘‘लीजेंडर की बिक्री में वृद्धि हुई है और अब तक हमने देश भर में 4X2 संस्करण की 2,700 से अधिक इकाइयां बेची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट