लाइव न्यूज़ :

अडानी ग्रुप के हाइड्रोजन वेंचर में 25 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी TotalEnergies, जानिए क्या बोले गौतम अडानी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2022 11:40 IST

अडानी एंटरप्राइजेज ने एक बयान में कहा कि अडानी ग्रुप और टोटल एनर्जीज संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाएंगे। कंपनी ने कहा कि अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2030 से पहले एक मिलियन टन प्रति वर्ष की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी ने कहा कि अडानी-टोटल एनर्जीज संबंधों का रणनीतिक मूल्य व्यावसायिक स्तर और महत्वाकांक्षा दोनों स्तरों पर बहुत अधिक है।फ्रांस की टोटल एनर्जीज दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस उत्पादकों में से एक है।

नई दिल्ली: फ्रांस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज अडानी ग्रुप के हाइड्रोजन उपक्रम अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। अडानी ग्रुप द्वारा एक बयान में ये जानकारी दी गई। टोटल एनर्जीज ने ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम विकसित करने के सौदे के तहत अडानी ग्रुप के साथ ये डील की है। 

अडानी एंटरप्राइजेज ने एक बयान में कहा कि अडानी ग्रुप और टोटल एनर्जीज संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाएंगे। कंपनी ने कहा कि अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2030 से पहले एक मिलियन टन प्रति वर्ष की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करेगी। यह किसी कंपनी द्वारा हरित हाइड्रोजन के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है।

जानिए गौतम अडानी ने क्या कहा

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, "अडानी-टोटल एनर्जीज संबंधों का रणनीतिक मूल्य व्यावसायिक स्तर और महत्वाकांक्षा दोनों स्तरों पर बहुत अधिक है।" फ्रांस की टोटल एनर्जीज दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस उत्पादकों में से एक है। टोटल एनर्जीज को जलवायु कार्यकर्ताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा और हाल के वर्षों में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में जा रहा है और हाइड्रोकार्बन-केंद्रित गतिविधियों से दूर हो रहा है। 

वहीं, अपने एक ट्वीट में अरबपति गौतम अडानी ने कहा कि उद्यम का लक्ष्य ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना होगा। ट्वीट करते हुए अडानी ने लिखा, "दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन हाइड्रोजन कंपनी बनने की हमारी यात्रा में टोटल एनर्जीज के साथ साझेदारी मौलिक रूप से बाजार की मांग को आकार देगी। दुनिया के सबसे कम खर्चीले इलेक्ट्रॉन के उत्पादन की हमारी क्षमता हमें दुनिया के सबसे कम खर्चीले ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करेगी।"

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित