लाइव न्यूज़ :

गोवा के लोक उपक्रमों की कुल नेटवर्थ रिकॉर्ड 154.32 करोड़ रुपये गिरी: कैग

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:35 IST

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रपट को विधानसभा के पटल पर रखा। रपट में कहा गया है कि 17 लोक उपक्रमों में से 15 को राज्य सरकार से दीर्घकालिक इक्विटी ऋण, अनुदान या सब्सिडी के रूप में 303.95 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मिली।

Open in App

भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार गोवा के चार लोक उपक्रमों का घाटा उनके पूंजीगत निवेश से अधिक रहा है। इससे उनकी कुल देनदारी, सम्पत्ति से 154.32 करोड़ रुपये कम हो गयी है। कैग की 2017-18 की रपट शुक्रवार को राज्य विधानसभा में रखी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार ब्याज मुक्त ऋण के रूप में निवेश करने के बावजूद चारों लोक उपक्रमों में किया गया पूरा पूंजीगत निवेश नष्ट हो गया। यह चार लोक उपक्रम गोवा हस्तशिल्प, ग्रामीण एवं लघु स्तरीय उद्योग विकास निगम (जीएचआरएसएसआईडीसी), कदंब परिवहन निगम (केटीसी) , गोवा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (गेल) और गोवा ऑटो एसेसरीज लिमिटेड (गाल) हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रपट को विधानसभा के पटल पर रखा। रपट में कहा गया है कि 17 लोक उपक्रमों में से 15 को राज्य सरकार से दीर्घकालिक इक्विटी ऋण, अनुदान या सब्सिडी के रूप में 303.95 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मिली।

इसमें तीन सक्रिय जीएचआरएसएसआईडीसी, केटीसी और गेल और एक बंद हो चुके लोक उपक्रम गाल के खातों का अंतिम आकलन करने में पाया गया कि इनका कुल घाटा उनमें किए गए कुल पूंजी निवेश से ज्यादा है। इस प्रकार इनकी नेटवर्थ उनकी देनदारी से 154.32 करोड़ रुपये नीचे आ गयी है।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक