लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल दर बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:04 IST

Open in App

नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल दर में इजाफा किया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर पांच पैसे से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इस हिसाब से अब 10 किलोमीटर के लिए डेढ़ रुपये अधिक देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन, हल्के मालवाहक व मिनी बस के लिए टोल दर 3.85 रुपये से बढ़ाकर 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गयी है।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बस और ट्रक के लिए दर 7.85 से बढ़ाकर 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर की गई है। भारी निर्माण कार्य मशीनों के लिए दर 11.90 रुपये से बढ़कर 12.05 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है। वहीं विशाल आकार वाले वाहनों को 15.40 रुपये की जगह 15.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल देना होगा।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को फास्टैग की सुविधा दी जाए। एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा, जेवर, मथुरा व आगरा में फास्टैग के लिए जरूरी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

सिंह ने कहा कि वाहन चालक फास्टैग से टोल टैक्स का भुगतान कर जल्दी निकल सकेंगे। इससे यात्रा के समय में बचत के साथ टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। हालांकि जो वाहन चालक नकद टोल टैक्स का भुगतान करना चाहेंगे, उनके लिए भी टोल पर बूथ निर्धारित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें