लाइव न्यूज़ :

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेल-गैस खोज एवं उत्पादन, एथनॉल-मिश्रित ईंधन पर जोर: पेट्रोलियम मंत्री

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:04 IST

Open in App

कोलकाता, 23 सितंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेल और प्राकृतिक गैस की खोज तथा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है और 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के लक्ष्य को पूरा करने का काम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने कहा कि ईंधन में नौ प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य पहले ही हासिल किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी और घरेलू निवेश आकर्षित करने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक गैस की खोज और उत्पादन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

मंत्री ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ईंधन में एथनॉल की मात्रा बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

भारत अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का लगभग 85 प्रतिशत आयात से पूरा करता है और इस पर 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा खर्च करता है।

जैव- ईंधन कच्चे माल के लिये बड़े पैमाने पर खेती होने का खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ने को लेकर चिंता को दूर करते हुये पुरी ने कहा, ‘‘हम एथनॉल के लिये कृषि अवशेष और पूर्वोत्तर क्षेत्र में यहां तक कि बांस पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिये यह कोई समस्या की बात नहीं है।’’

पुरी यहां बुधवार को इंडियन चैंबर आफ कामर्स द्वारा यंग लीडर्स फोरम के साथ मिलकर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें