लाइव न्यूज़ :

भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये उद्योग, सरकार को भागीदारी निभानी होगी: गोयल

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिये उद्योग और सरकार को भागीदारी निभाते हुये काम करना होगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कारोबारी समुदाय के साथ-साथ स्टार्टअप की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि इनके बूते अगले 25 से 30 साल में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष अर्थव्यवस्था बन सकता है।

उद्योग मंडल इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘लेकिन जो चुनौती है, उसे हमें स्वीकार करना है। जब 2047 में हम आजादी के 100 साल मना रहे होंगे, क्या हम दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प नहीं ले सकते?’’

उन्होंने कहा कि आज दुनिया एक मजबूत वैश्विक आपूर्तिकर्ता श्रृंखला के लिये भारत को एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में देख रही है।

मंत्री ने कहा, ‘‘अगर हमने आज इस अवसर को नहीं पकड़ा, हमारी आने वाली पीढ़ी, हमें कभी माफ नहीं करेगी। यह हमारा कर्तव्य है। हममें से प्रत्येक को इस अवसर का लाभ उठाना है, आत्मनिर्भर भारत को अपना मंत्र, प्रेरणा, लक्ष्य बनाना है।’’

गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का मतलब दुनिया के साथ जुड़ाव को समाप्त करना नहीं है बल्कि इसके उलट भागीदारी को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आधुनिक प्रौद्योगिकी, उपकरणों का आयात करना चाहिए जो बेहतर तरीके से काम करने में हमारी मदद कर सकता है। यह बड़े पैमाने पर, बेहतर गुणवत्ता, बेहतर उत्पादक मानक, लागत प्रतिस्पर्धी विनिर्माण में मददगार हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू