लाइव न्यूज़ :

भारत के इस राज्य में आज से पेट्रोल और डीजल 2.50 रुपये मिलेंगे सस्ता

By भाषा | Updated: November 21, 2018 09:25 IST

मंत्रिमंडल ने झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 के साथ संलग्न अनुसूची 2:ईः में संशोधन करते हुए डीजल एवं पेट्रोल पर देय कर (वैट) की राशि में 2.50 रुपये प्रति लीटर कमी को स्वीकृति दी।

Open in App

झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य में पेट्रोल एवं डीजल पर ढाई रुपये वैट घटाने के सरकार के फैसले को मंगलवार को अपनी स्वीकृति दे दी।

मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

मंत्रिमंडल ने झारखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम, 2005 के साथ संलग्न अनुसूची 2:ईः में संशोधन करते हुए डीजल एवं पेट्रोल पर देय कर (वैट) की राशि में 2.50 रुपये प्रति लीटर कमी को स्वीकृति दी।

केन्द्र सरकार ने इस वर्ष चार अक्टूबर को पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में तेजी से हो रही वृद्धि को रोकने के लिए पट्रोल और डीजल के दाम में ढाई रुपये की कमी की थी और राज्य सरकारों से भी अपने यहां लगने वाले वैट में जनता को ढाई रुपये की रियायत देने की अपील की थी।

इस आधार पर देश भर के कई राजग शासित राज्यों ने अपने यहां वैट में ढाई रुपये की छूट घोषित की थी। इन राज्यों में झारखंड भी शामिल था। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?