लाइव न्यूज़ :

किसी भी राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है: गौड़ा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च देश के किसी भी राज्य में यूरिया की कमी नहीं है, उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को संसद को यह जानकारी दी।

गौड़ा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के अपने लिखित जवाब में कहा कि केंद्र ने वित्तवर्ष 2020-21 में फरवरी तक 388.10 लाख टन यूरिया उपलब्ध कराया है जबकि इस अवधि के लिए 337.95 लाख टन की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि इसमें से चालू वित्तवर्ष में फरवरी तक 330.06 लाख टन यूरिया बेची जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक फसल सत्र के शुरू होने से पहले राज्यों से आवश्यकता के आकलन के बाद पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का आवंटन करती है।

मंत्री ने कहा कि सभी एकीकृत उर्वरकों की आवाजाही की निगरानी देश भर में एक ऑनलाइन वेब-आधारित निगरानी प्रणाली द्वारा की जा रही है जिसे 'एकीकृत उर्वरक मौद्रिक प्रणाली (आईएफएमएस) कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि यूरिया की कीमतें सरकार द्वारा तय की जाती हैं और इसकी अधिकतम खुदरा कीमत 242 रुपये प्रति बैग (45 किलोग्राम) है। पी एंड के उर्वरकों के मामले में, कीमतें निजी कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं।

एक अन्य प्रश्न के लिए, गौड़ा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रासायनिक उर्वरकों की खपत ‘असमान’ बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?