लाइव न्यूज़ :

भारत और चीन की इस्पात कंपनियों में वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा के आसारः इक्रा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर चीन में इस्पात की मांग में आई सुस्ती के बीच भारत और चीन की कंपनियों के बीच वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा तेज हो सकती है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि इस्पात की सर्वाधिक खपत वाले देश चीन में स्टील निर्माता कंपनियों को आगे भी कमजोर मांग का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दो दशकों से इस्पात कंपनियों को गति देते रहे घरेलू संपत्ति बाजार की हालत ठीक नहीं चल रही है।

इक्रा के मुताबिक, वर्ष 2020-21 में चीन, भारत से इस्पात का आयात करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया था। लेकिन इस साल चीन में कमजोर मांग रहने से भारतीय इस्पात कंपनियों का निर्यात भी घट गया है। पिछले वित्त वर्ष में 30 फीसदी रहा निर्यात हिस्सा इस साल की पहली छमाही में सिर्फ आठ प्रतिशत रह गया है।

रेटिंग एजेंसी का मानना है कि चीन में घरेलू मांग कम रहने से वहां की स्टील कंपनियां वैश्विक बाजार में भारतीय स्टील कंपनियों से प्रतिस्पर्द्धा करती हुई नजर आ सकती हैं।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कॉरपोरेट क्षेत्र रेटिंग के समूह प्रमुख जयंत रॉय कहते हैं कि चीन में रियल एस्टेट गतिविधियों का वहां के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 25-30 फीसदी योगदान रहता रहा है। लेकिन वहां संपत्ति बाजार के पुनर्संयोजन के लिए उठाए जा रहे कदमों से इस्पात की मांग प्रभावित होने के आसार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें