लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए सोच-समझ के साथ उपाय करने की जरूरत: पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून देश के आर्थिक पुनरुद्धार को समर्थन तथा व्यापार और उद्योग पर कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए सोच-विचार कर सावधानी के साथ उपाय करने की जरूरत है। उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सोमवार को यह बात कही।

अग्रवाल ने कहा कम से कम चालू वित्त वर्ष के लिए औद्योगिक इस्तेमाल के प्राथमिक कच्चे माल के आयात पर सीमा शुल्क समाप्त करने की वकालत की। उन्होंने उन प्राथमिक जिंसों पर निर्यात शुल्क लगाने का सुझाव दिया जिनकी कीमतें पिछले वित्त वर्ष से 50 प्रतिशत बढ़ी हैं।

अग्रवाल ने कहा कि 2021-22 में ऊंची वृद्धि दर हासिल करने के लिए व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए परिवारों के उपभोग में नयी जान फूंकने की जरूरत है।

अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय संरचना पाइपलाइन के खर्च को पहले ही प्रदान करने से अर्थव्यवस्था में कुल मांग बढ़ेगी और आर्थिक पुनरुद्धार मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भुगतान में वर्क फ्रॉम होम के मुद्दे या कोष की कमी की वह से विलंब नहीं होना चाहिए, क्योंकि कार्यशील पूंजी के चक्र को कायम रखने के लिए यह जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें