लाइव न्यूज़ :

सेबी के कार्यकारी निदेशक ने कहा, जिंस डेरिवेटिव बाजार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक (ईडी) जी पी गर्ग ने सोमवार को कहा कि निवेशकों के बीच जिंस डेरिवेटिव बाजार के बारे में जागरूकता बढ़ाने की तत्काल जरूरत है, क्योंकि इस खंड में वित्तीय समावेशन का स्तर बहुत कम है।

गर्ग ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) में विश्व निवेशक सप्ताह-2021 में कहा कि सभी हितधारकों को जिंस डेरिवेटिव के बारे में निवेशकों को शिक्षित करने के प्रयास करने चाहिए।

विश्व निवेशक सप्ताह-2021 का आयोजन 22-28 नवंबर के बीच किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र के तत्वावधान में एक सर्वेक्षण किया था और हमने पाया कि जिंस डेरिवेटिव बाजार में वित्तीय समावेशन का स्तर बहुत कम है। भारत में वयस्क आबादी का केवल चार प्रतिशत ही जिंस बाजार में किसी प्रकार के निवेश के बारे में जानता है या उसके पास निवेश है।’’

उन्होंने कहा कि एक्सचेंजों, सेबी और अन्य हितधारकों को साथ मिलकर जिंस डेरिवेटिव के बारे में एक जागरूकता पहल की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें