लाइव न्यूज़ :

धन प्रेषण में दुनिया के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता भारत में 2021 में 87 अरब डॉलर भेजे गए: विश्व बैंक

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर विश्व बैंक के अनुसार, धन प्रेषण के मामले में दुनिया के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता भारत में 2021 में विदेशों से 87 अरब डॉलर भेजे गए, जिसमें से 20 प्रतिशत से अधिक निधि अमेरिका से भेजे गए। भारत में सबसे अधिक धन अमेरिका से भेजे गए।

वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र का स्थान हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में धन प्रेषण 2022 में तीन प्रतिशत बढ़कर 89.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है, क्योंकि अरब देशों से लौटने वाले लोगों का एक बड़ा हिस्सा वापसी का इंतजार कर रहा है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘प्रेषण के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता भारत में धन प्रवाह 4.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 87 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

बैंक ने कहा कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों में प्रेषण 7.3 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 589 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

यह पहले के अनुमानों की तुलना में अधिक है।

भारत में विदेशों से 2020 में 83 अरब डॉलर से अधिक धन भेजे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें