लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 179 अंक टूटा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 179 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में गिरावट के साथ घरेलू बाजार नीचे आये।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 178.65 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,323.33 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 76.15 अंक यानी 0.48 प्रतिशत गिरकर 15,691.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा डा. रेड्डीज, एनटीपीसी, मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आर्थिक पूर्वानुमान को देखते हुए तेजड़िये पीछे हटे हैं। विकसित देशों की तुलना में उभरते बाजारों में आर्थिक पुनरूद्धार की दर धीमी होने से निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।’’

फेडरल रिजर्व ने कहा है कि वह मानक अल्पकालिक नीतिगत दर 2023 के आखिर तक दो बार बढ़ाएगा। इससे उपभोक्ता और कंपनी कर्ज पर असर पड़ेगा। इससे पहले, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा था कि 2024 से पहले नीतिगत दर में बदलाव होने का कोई अनुमान नहीं है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त में रहे जबकि सोल और तोक्यो में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें