लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों की तेजी के बीच सेंसेक्स 834 अंक उछला, निफ्टी फिर 14,500 अंक से ऊपर

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख से घरेलू शेयर बाजारों में भी मंगलवार को जोरदार तेजी रही और बीएसई30 सेंसेक्स 834 अंक उछल कर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 834.02 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 49,398.29 अंक पर और एनएसई निफ्टी 239.85 अंक यानी 1.68 प्रतिशत बढ़कर 14,521.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व सबसे अधिक करीब 7 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, लार्सन एण्ड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में भी वृद्धि दर्ज की गई।

इसके विपरीत टेक महिन्द्रा, आईटीसी और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में गिरावट का रुख रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी के अनुसार पिछले दो कारोबारी सत्रों में जबर्दस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मुख्य तौर पर वैश्विक बाजारों से बेहतर संकेत मिलने का असर रहा। उन्होंने कहा, ‘‘जेनेट येलेन की ओर से अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन देने की संभावना जैसा सकारात्मक बयान दिये जाने से दुनियाभर में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।’’

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फैडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख जानेट येलेन को वित्त मंत्री के लिये नामित किया है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से आह्वान किया है कि आर्थिक मंदी से लड़ने और यहां तक कि और ज्यादा गिरावट से बचने के लिये और कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। येलेन ने कहा कि कोरोना वायरस टीके के वितरण के लिये और सहायता की जरूरत है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांग कांग, सिओल और टोक्यो अच्छी बढ़त लेकर बंद हुये वहीं शंघाई में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआत सकारात्मक रही।

इस बीच वैश्विक कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 55.42 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय