लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे मजबूत हो कर 73.34 पर

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई 11 मई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के शुरूआती कारोबार में गिरावट से उबरने के बाद मंगलवार को रुपये की विनिमय दर एक पैसे मजबूत हो कर 73.34 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर- रुपया दर 73.47 पर खुली। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 73.53 तक नीचे गई। बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.34 रुपये प्रति डॉलर थी। यह रुपये में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की मजबूती दर्शाता है। सोमवार को डॉलर का बंद भाव 73.35 रुपये रहा था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 90.14 रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 340.60 अंक लुढ़कर 49,161.81 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले निवेशकों की निवेश की भावना को प्रभावित कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,29,92,517 हो गई।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 583.69 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वहीं कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट