लाइव न्यूज़ :

रुपया आरंम्भिक गिरावट से उबरकर 14 पैसे बढ़कर करीब एक माह के उच्च स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:00 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में आई गिरावट के बाद सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर को मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ करीब एक माह के उच्च स्तर यानी प्रति डॉलर 73.95 रुपये पर बंद हुआ।

कच्चा तेल कीमतों में गिरावट और सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों की वजह से रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गई।

घरेलू शेयर बाजार में आरंभिक गिरावट की वजह से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर 74.25 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर एक समय 74.33 तक नीचे चली गयी।

शेयर बाजार में सुधार, सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के आने और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से दोपहर में रुपया आरंभिक हानि से उबरता दिखा और 73.90 रुपये की ऊंचाई छूने के बाद 73.95 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह छह अप्रैल के बाद का सर्वोच्च बंद स्तर है।

उधर, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 91.15 अंक रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.63 प्रतिशत टूटकर 66.34 डालर प्रति बैरल रह गया।

आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल माह में 55.5 पर रहा जो कि मार्च के 55.4 के मुकाबले मामूली ऊंचा रहा। पीएमआई के आंकड़ों में 50 से ऊपर के अंक से तात्पर्य विस्तार से होता है जबकि इससे नीचे गिरावट को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?