लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:36 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को 10 पैसे की तेजी के साथ 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.98 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.88 के उच्च स्तर और 74.02 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ के बाद पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त के साथ 73.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को बंद के समय विनिमय दर 74.01 रुपये प्रति डॉलर थी।

इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.13 रह गया।

घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बंबई सूचकांक 694.92 अंक टूटकर 43,828.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने मंगलवार को निवल आधार पर 4,563.18 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

कच्चे तेल के बाजार में वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 1.32 प्रतिशत बढ़कर 48.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते