लाइव न्यूज़ :

कोयला-खान भविष्य निधि संगठन की आंतरिक ऑडिट की कमजोरी की खिंचायी की संसदीय समति ने

By भाषा | Updated: July 20, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई संसद की एक समिति ने कहा है कि कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के आंतरिक ऑडिट में पेंशन कोष खाते में नियमित तौर पर होने वाले घाटे को नहीं देखा जा सका। समिति ने कहा कि आतंरिक ऑडिट की रिपोर्ट नियमित तौर पर रखे जाने की व्यवस्था निश्चित रूप से होनी चाहिए।

सीएमपीएफओ कोयला खान कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा कोष का प्रबंधन करने वाला निकाय है।

लोक लेखा समिति (पीएसी) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘समिति सीएमपीएफओ के आंतरिक लेखापरीक्षा व्यवस्था में ढुलमुल रुख की कड़ी निंदा करती है और सिफारिश करती है कि आंतरिक ऑडिट के तहत नियमित रूप से रिपोर्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से स्थापित की जानी चाहिए।’’

समिति ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी सिफारिशों को विधिवत रूप से अपनाया और पालन किया जाए ताकि भविष्य में वित्तीय गड़बड़ी के मामलों से बचा जा सके।’’

समिति ने कहा, ‘‘उसे यह जानकर निराशा होती है कि आंतरिक लेखा परीक्षा भी सीएमपीएफओ में धन के कुप्रबंधन को पकड़ नहीं पाया।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘आंतरिक ऑडिट प्रणाली एक संगठन के भीतर प्रथम दृष्ट्या अनिवार्य इकाई है जिसे सीएमपीएफओ के व्यावसायिक संचालन और प्रक्रियाओं के संबंध में निष्पक्ष प्रतिक्रिया प्रदान करने के साथ-साथ स्वतंत्र समीक्षा करने का काम सौंपा गया है।’’

समिति के अनुसार, ‘‘उसका यह दृढ़ विचार है कि निधियों का अवांछित रूप से निर्धारित लक्ष्य से इतर दूसरे जगह उपयोग और 1.71 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि का पता नहीं चलना आंतरिक वित्तीय सलाहकार प्रणाली का कमजोर आंतरिक नियंत्रण, जांच और विफलता का प्रमाण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?