लाइव न्यूज़ :

बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 617 अंक उछलकर 51,000 अंक के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी शेयर बाजारों में छठे कारोबारी सत्रों में भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 617 अंक उछलकर पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस , आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती से बाजार में तेजी को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 प्रतिशत मजबूत होकर रिकार्ड 51,348.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 51,523.38 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 191.55 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 15,115.80 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,159.90 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एचयूएल, कोटेक बैंक, बजरज फाइनेंस, इन्फोसिस और आईटीसी शामिल हैं।

रिलायंस सेक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार पर तेजड़ियों हावी हैं और मानक सूचकाकों में लगातार छठे दिन तेजी बनी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘साहसिक सुधारों को आगे बढ़ाये जाने के साथ पूंजी व्यय में वृद्धि के बीच आर्थिक पुनरूद्धार में सतत सुधार की संभावना मजबूत हुई है। इससे निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में उल्लेखनीय तेजी रही। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में में पूर्वाह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 60.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें