लाइव न्यूज़ :

बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 617 अंक उछलकर 51,000 अंक के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:55 IST

Open in App

(पांचवें पैरा से इन्फोसिस का नाम हटाते हुए रिपीट)

मुंबई, आठ फरवरी शेयर बाजारों में छठे कारोबारी सत्रों में भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 617 अंक उछलकर पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती से बाजार में तेजी को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 प्रतिशत मजबूत होकर रिकार्ड 51,348.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 51,523.38 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 191.55 अंक यानी 1.28 प्रतिशत उछलकर 15,115.80 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,159.90 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एचयूएल, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी शामिल हैं।

रिलायंस सेक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार पर तेजड़िये हावी हैं और मानक सूचकाकों में लगातार छठे दिन तेजी बनी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘साहसिक सुधारों को आगे बढ़ाये जाने के साथ पूंजी व्यय में वृद्धि के बीच आर्थिक पुनरूद्धार में सतत सुधार की संभावना मजबूत हुई है। इससे निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में उल्लेखनीय तेजी रही। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में पूर्वाह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 60.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?