लाइव न्यूज़ :

डीएसआईआईडीसी पुनर्वास योजना के तहत आवंटित औद्योगिक प्लाट को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलेगा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उद्योगपतियों को राहत पहुंचाते हुये दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने मंगलवार को पुनर्वास योजना के तहत आवंटित औद्योगिक प्लाट को लीजहोल्ड से बदलकर फ्रीहोल्ड करने का फैसला किया।

डीएसआईआईडीसी के इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि जिन आवंटियों ने आवंटन के बाद पांच साल पूरे कर लिये हैं और अपना कारखाना बनाकर काम शुरू कर दिया है वह इस योजना के लिये पात्र होंगे।

बयान में कहा गया है कि इस संबंध में प्रसताव को मंजूरी के लिये दिल्ली मंत्रिमंडल को भेज दिया गया है।

दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंन्द्र जैन ने ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर डीएसआईआईडीसी ने अपनी निदेशक मंडल की बैठक में आज बवाना औद्योगिक क्षेत्र के लीजहोल्ड प्लॉट को फ्रीहोल्ड में परिवर्तित करने का फैसला किया है। प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी के लिये भेज दिया गया है।’’

औद्योगिक प्लॉट फ्रीहोल्ड होने से उसके मालिक सीधे बैंक से कर्ज ले सकते हैं जबकि अब तक उन्हें कर्जदाताओं के पास जाने पर मजदूर होना पड़ता था। इस फैसले से क्षेत्र के 16 हजार से अधिक कारखाना मालिकों को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते